इलाहाबाद कार्यशाला की रपट - प्रस्तुति : बजरंग बिहारी
जनवादी लेखक संघ द्वारा एक से तीन अक्टूबर 2016 को इलाहाबाद में एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला में विशेषज्ञों ने ‘ वर्ग, जाति तथा जेंडर’ विषय पर अपने महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए । देश भर से आए प्रतिभागियों ने अपने सवाल विशेषज्ञों के सामने रखे जिसके जवाब के क्रम में कई महत्वपूर्ण बातें सामने आयीं। इस कार्यशाला की एक वृहद् रपट तैयार की है कवि-आलोचक बजरंग बिहारी ने। तो आइए आज पहली बार पढ़ते हैं इलाहाबाद कार्यशाला की रपट। जाति, वर्ग और जेंडर इलाहाबाद कार्यशाला की रपट बजरंग बिहारी जनवादी लेखक संघ (जलेस) ने विगत 1-3 अक्टूबर, 2016 को इलाहाबाद में जाति, वर्ग और जेंडर विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया । इस कार्यशाला के लिए प्रतिभागियों का चयन पहले ही हो चुका था। इसमें देश के तमाम राज्यों के लगभग सत्तर प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में स्वागत वक्तव्य देते हुए वरिष्ठ समाजकर्मी एवं मजदूर नेता हरिश्चंद्र द्विवेदी ने कहा कि यह विषय बेहद प्रासंगिक है और वर्ग, जाति तथा जेंडर पर नई ...