संदेश

श्रीकान्त पाण्डेय लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

श्रीकान्त पाण्डेय का आलेख ‘मरघट में तूं साज रही दिल्ली कैसे श्रृंगार?’

चित्र
श्रीकान्त पाण्डेय राजनीतिज्ञों के लिए साहित्य और संस्कृति हमेशा एक टेढ़ीखीर होती है । शौकिया तौर पर वे इसे आजमा कर मुसीबत को आमंत्रण दे देते हैं । हमारे प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को बिहार के चुनावों के समय दिनकर की याद आई है । अब साहब को यह याद क्यों आयी है इसे समझना थोडा भी मुश्किल नहीं । भाई, जाति-धर्म का मामला है । सामने पहाड़ सा खड़ा बिहार का चुनाव है । ऐसे में उन्हें लगता है कि दिनकर के हवाले से इन जातियों को सहज ही साधा जा सकता है । लेकिन उन्हें शायद यह नहीं पता कि साहित्य संकीर्णताओं से मुक्त करने का काम करता है । न केवल उस रचनाकार को बल्कि समकालीन समाज को भी । और साहित्य भी वही कालजयी साबित होता है जो समय की सरहदों को लांघ कर लम्बे समय तक अपनी उपादेयता बनाए रखता है । कबीर, तुलसी और रहीम जैसे मध्ययुगीन रचनाकार आज भी अगर प्रासंगिक बने हुए हैं तो यह उनकी रचनाओं की ही ताकत है । प्रधानमन्त्री मोदी के इस दिनकर-प्रेम को विश्लेषित करने का प्रयास किया है युवा आलोचक श्रीकान्त पाण्डेय ने । तो आइए पढ़ते हैं श्रीकान्त का यह आलेख ‘मरघट में तूं साज रही दिल्ली कैसे श्रृंगार?’ ...