राकेश रोहित की कविताएँ
राकेश रोहित नाम : राकेश रोहित जन्म : 19 जून 1971 ( जमालपुर). संपूर्ण शिक्षा कटिहार (बिहार) में. शिक्षा : स्नातकोत्तर (भौतिकी). कहानी , कविता एवं आलोचना में रूचि. पह ली कहानी "शहर में कैबरे" ' हंस ' पत्रिका में प्रकाशित. " हिंदी कहानी की रचनात्मक चिंताएं" आलोचनात्मक लेख शिनाख्त पुस्तिका एक के रूप में प्रकाशित और चर्चित. राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण पत्र-पत्रिकाओ ं और ब्लॉग में विभिन्न रचनाओं का प्रकाशन. सक्रियता : हंस , कथादेश, समावर्तन, समकालीन भारतीय साहित्य , आजकल , नवनीत , गूँज , जतन , समकालीन परिभाषा , दिनमान टाइम्स , संडे आब्जर्वर , सारिका , संदर्श , संवदिया , मुहिम , कला , सेतु आदि पत्र-पत्रिकाओं में कविता , कहानी , लघुकथा , आलोचनात्मक आलेख , पुस्तक समीक्षा , साहित्यिक/सांस्कृतिक रपट आदि का प्रकाशन. अनुनाद, समालोचन, पहली बार, असुविधा, स्पर्श, उदाहरण आदि ब्लॉग पर कविताएँ प्रकाशित. संप्रति : सरकारी सेवा. राकेश रोहित हिन्दी कविता के सुपरिचित युवा हस्ताक्षर हैं । हाल ही में समावर्तन पत्रिका ने इनकी कव...