इन्द्राक्षी दास की कविताएँ
इन्द्राक्षी दास इन्द्राक्षी दसवीं की छात्रा हैं. इनके शिक्षक इन्द्रमणि उपाध्याय ने इनकी कविताएँ 'पहली बार' ब्लॉग के लिए भेजीं हैं. इन्द्राक्षी की कविताएँ संभावनाओं की कविता है. आज जब नयी पीढ़ी अपना अधिकाँश समय मोबाईल, फेसबुक और व्हाट्सएप में गुजार रही है इन्द्राक्षी का यह प्रयास सराहनीय है. इसी क्रम में इन्द्राक्षी का यह सवाल भी काबिले गौर है - "क्या हर बार जरूरी है कविता का सुंदर दिखना/ जरूरत से ज्यादा अलंकृत होना/ क्या यह पंक्तियाँ ही सुंदर होती हैं/ या इनके पीछे की सोच भी उतनी ही सुंदर होती है/ सोचती हूँ।" आज पहली बार पर 'नवांकुर' के अंतर्गत हम प्रस्तुत कर रहे हैं इन्द्राक्षी दास की कविताएँ. कवि परिचय नाम- इन्द्राक्षी दास जन्मतिथि- 06 अप्रैल 2003 कक्षा- दसवीं पिता- रणधीर चंद्र दास माता- लकी दास विद्यालय- केंद्रीय विद्यालय नगाँव , असम इन्द्राक्षी दास की कविताएँ जानती हूँ जानती हूँ , आज चारों दिशाओं को दिल ने समेटा है कभी पथ-हारे एक मोड़ पर आ कर दिल से पूछूंगी , अब ...