संदेश

रुद्रांशु मुखर्जी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रुद्रांशु मुखर्जी का व्याख्यान "भारत की खोज : एक व्यक्ति, एक सभ्यता और एक भविष्य का निर्माण"

चित्र
  रुद्रांशु मुखर्जी जवाहर लाल नेहरू के बारे में यह कहा जाता है कि अगर वे राजनीतिज्ञ न होते तो बेहतर साहित्यकार होते। नेहरू की भाषा काफी हद तक काव्यात्मक है। अपनी बेटी को भारत और दुनिया के अतीत से परिचित कराने के लिए उन्होंने पत्रों के माध्यम से जो कुछ लिखा उसने ऐतिहासिक कृति का रूपाकार ले लिया। भारत के लिए उनके मन में जो संकल्पना थी, वह आज भी मौजू है और उनके लिए आईने की तरह है जो उसके अर्थ को समझे बिना बस केवल भारत माता की जय की रट भर लगाए रखते हैं। उनका जोर रटने पर नहीं बल्कि समझ पर थी। बकौल प्रोफेसर रूद्रांशु मुखर्जी ‘भारत माता की जय’ को स्पष्ट करते हुए नेहरू  अपनी पुस्तक में बताते हैं कि "ग्रामीण सभाओं में जब लोग यह नारा लगाते, तो वे उनसे पूछते कि भारत माता कौन है। क्या वह केवल पर्वत, नदियाँ, जंगल और खेत हैं? फिर वे समझाते कि भारत माता वास्तव में भारत के करोड़ों लोग हैं। नारा लगाने वाले किसान भी उसी भारत माता का हिस्सा हैं। इसका अर्थ था कि भारत की विजय जनता की विजय है। मुखर्जी ने कहा कि जब ग्रामीण श्रोता इस बात को समझते, तो उनके चेहरे खिल उठते। यह केवल किसानों के लिए नई अनु...