संदेश

गांधी जी का भारत छोड़ो भाषण लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गांधी जी का भारत छोड़ो भाषण

चित्र
  भारत छोड़ो आन्दोलन का भारतीय इतिहास में गौरवपूर्ण स्थान है। इसी क्रम में भारत छोड़ो आन्दोलन का आह्वान करते हुए गांधी जी ने अपना सुप्रसिद्ध भाषण 8 अगस्त 1942 को दिया था। इसी भाषण में उन्होंने भारतीयों से 'करो या मरो' का विख्यात नारा दिया। उनका भाषण बॉम्बे (अब मुंबई) के गोवालिया टैंक मैदान पार्क में दिया गया था, जिसका नाम बदलकर अब 'अगस्त क्रांति मैदान' रखा दिया गया है। हालाँकि, सरकार ने कांग्रेस के लगभग सभी शीर्ष नेताओं (राष्ट्रीय स्तर के नेताओँ के अलावा औरों को भी) को गांधी के भाषण देने के चौबीस घंटे से अंदर गिरफ़्तार कर उन्हें जेल में डाल दिया। अन्य बहुतेरे कांग्रेस नेताओं समूचे द्वितीय विश्वयुद्ध जेल में ही रखा गया। इस भाषण का अपना ऐतिहासिक महत्त्व है। आइए आज पहली बार पर हम पढ़ते हैं 'गांधी जी का भारत छोड़ो भाषण'। गांधी जी का भारत छोड़ो भाषण प्रस्ताव पर चर्चा शुरू करने से पहले मैं आप सभी के सामने एक या दो बात रखना चाहूँगा, मैं दो बातो को साफ़-साफ़ समझना चाहता हूँ और उन दो बातों को मैं हम सभी के लिये महत्वपूर्ण भी मानता हूँ। मैं चाहता हूँ कि आप सब भी उन दो बात...