अर्नेस्तो कार्देनाल की कविता 'निकारागुआ का गीत'
अर्नेस्तो कार्देनाल अर्नेस्तो कार्देनाल अर्नेस्तो कार्देनाल (जन्म 20 जनवरी, 1925, ग्रेनेडा, निकारागुआ - मृत्यु 1 मार्च, 2020, मानागुआ, निकारागुआ) निकारागुआ के एक क्रांतिकारी कवि और रोमन कैथोलिक पादरी थे। उन्होंने पहले निकारागुआ के जेसुइट स्कूलों में, फिर मैक्सिको और कोलंबिया विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की। धार्मिक रूपांतरण से गुजरने के बाद, 1957 में उन्होंने केंटकी, मैक्सिको और कोलंबिया में धर्मशास्त्र का अध्ययन किया और उसके बाद, 1965 में निकारागुआ में पादरी नियुक्त हुए। एक राजनीतिक कार्यकर्ता और सृजनशील चिंतक के रूप में, कार्देनाल ने सान्दिनिस्ता छापामारों के साथ मजबूत संबंध बनाए रखा, और साथ ही निकारागुआ के एक द्वीप पर अवर लेडी ऑफ़ सोलेंटिनाम की अपनी इसाई बस्ती में ईसाई धर्म प्रचारक के रूप में, मुक्ति धर्मशास्त्र (रिवोल्यूशन थियोलोजी) को व्यवहार में उतारते रहे। 1977 के अंत में, बढ़ती नागरिक हिंसा के बीच, वे निकारागुआ से भाग कर पड़ोसी देश कोस्टारिका चले गए, जहाँ उन्होंने क्रांतिकारी आंदोलन की ओर से अपने प्रयास जारी रखे। कार्देनाल ने सान्दिनिस्ता क्रांति में...