अदनान कफ़ील अय्यूबी दरवेश की कविताएँ
अदनान कफ़ील अय्यूबी दरवेश नाम: अदनान कफ़ील ' दरवेश ' जन्म: 30 जुलाई 1994 जन्म स्थान: ग्राम/ पोस्ट- गड़वार , ज़िला- बलिया , उत्तर प्रदेश शिक्षा: दिल्ली विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस आनर्स में स्नातक सृजन: छिटपुट प्रकाशन अदनान कफ़ील अय्यूबी दरवेश महज 21 वर्ष की उम्र के हैं लेकिन उनकी कविताओं में पर्याप्त परिपक्वता दिखायी पड़ती है. हाल ही में मेरी नजर 'समावर्तन' के हालिया अंक पर पड़ी जिसमें अनुभवी सम्पादक निरंजन श्रोत्रिय ने रेखांकन के अंतर्गत अदनान की कविताओं को प्रस्तुत किया है. अदनान की कविताओं पर निरंजन जी ने एक लम्बी टिप्पणी भी लिखी है. निरंजन जी की इस टिप्पणी के साथ मैं 'समावर्तन' में प्रकाशित अदनान की कविताएँ प्रस्तुत कर रहा हूँ. वे कविताएँ जो उम्मीद से लबरेज हैं. तो आइए आज पढ़ते हैं अदनान की कविताएँ. युवतम कवि अदनान की उम्र महज़ २१ वर्ष है लेकिन उनकी कविताओं में परिपक्वता की ऊष्मा छितरी हुई है. यह परिपक्वता अनुभवजन्य भले ही न हो लेकिन प्रेक्षण , अध्ययन और संवेगों द्वा...