संदेश

लेखकीय प्रतिरोध लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आज़ादी और विवेक के पक्ष में प्रलेस, जलेस, जसम, दलेस और साहित्य-संवाद का साझा बयान

चित्र
मैंने जब से होश संभाला है यह पहली बार ही है जब इतनी अधिक संख्या में देश के रचनाकारों ने अपना साहित्य अकादमी सम्मान वापस किया है. इन रचनाकारों के इस साहस को हम नमन करते हैं. कुछ लोग इसे ख्याति अर्जित करने का तरीका बता रहे हैं. कुछ इसमें भी राजनीति देख रहे हैं. कुछ इसे गड़बड़ समय का चयन कह रहे हैं. अब कहने वाले कुछ तो कहेंगे ही. लेकिन सम्मान लौटाने का सिलसिला लगातार चल रहा है. यह एक उम्मीद है कि जब भी देश की साझा संस्कृति खतरे में पड़ेगी, जब भी अभिव्यक्ति के ऊपर खतरे मंडराएंगे, लेखक आगे बढ़ कर कदम उठाएंगे. आज प्रेमचंद के उस कथन की शिद्दत से याद आ रही है जो उन्होंने 1936 में कहा था. कई बार ऐसा लगा था कि प्रेमचंद का यह कथन अप्रासंगिक होता जा रहा है. लेकिन आज इसकी महत्ता मेरे मन में स्वयमेव ही स्थापित हो गयी कि 'साहित्य राजनीति के आगे चलने वाली मशाल है. जहाँ तक ख्याति अर्जित करने की बात है तो यह नोट किया जाना चाहिए कि दुनिया का कोई भी सम्मान किसी भी लेखक को ख्याति नहीं दिला सकता. आखिर कबीर को कौन सा सम्मान मिला था जो वे आज भी इतने लोक-ख्यात हैं. बहरहाल विरोध करने वालों के सारी असहमतियों...