उषा राय की कहानी ‘नमक की डली’
उषा राय दुनिया को यह समझने में बहुत समय लगा कि समाज में कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनकी सोच आम पुरुष और महिला से अलग हो सकती है. ऐसे लोगों को समलैंगिक कहा गया. अब कई एक देशों ने इस समलैंगिक वर्ग की रुचियों-अभिरुचियों को मान्यता देना शुरु कर दिया है. साहित्य में भी इस वर्ग की उन दिक्कतों को सामने लाने का उपक्रम शिद्दत से शुरु हो गया है जो हमारा समाज ही उनके सामने खडा करता रहता है. इस वर्ग की चिंताओ को ले कर इस तरह की कहानियां लिखना हमारे यहाँ आसान नहीं. लेकिन रचनाकार तो वही होता है जो अपने समय की चुनौतियों को न केवल स्वीकार करता है बल्कि अपनी रचनाओं में उसे दर्ज भी करता है. कहानीकार उषा राय ने ‘ नमक की डली ’ शीर्षक से एक कहानी लिखी है. आज पहली बार पर प्रस्तुत है उषा राय की कहानी ‘ नमक की डली ’. नमक की डली उषा राय “ लड़की देखने आए इन लड़के वालों का दिमाग खराब रहता है . मैं तो ये हूँ मैं तो वो हूँ , मैं बाहर का कुछ नहीं खाता , तुम्हें तो अच्छा खाना बना...