भरत प्रसाद
नरेश सक्सेना हमारे समय के अत्यन्त महत्वपूर्ण कवियों में शुमार किये जाते है। मात्र दो संग्रहों के बल पर नरेश जी ने जो ख्याति अर्जित की है वह उल्लेखनीय है। नरेश जी के कवि कर्म पर एक आलोचनात्मक पड़ताल की है युवा कवि - आलोचक भारत प्रसाद ने। वैज्ञानिक भावुकता के शिल्पकार विषयों की अपार विविधता के लिए समकालीन हिन्दी कविता अपना खास महत्व रखती है। बगावती तेवर के मूर्तिमान व्यक्तित्व धूमिल और कुमार विकल से गुजर कर कात्यायनी, एकांत श्रीवास्तव, पवन करण, सुरेशसेन निशांत, रंजना जायसवाल, केशव तिवारी, महेशचन्द्र पुनेठा, संतोष चतुर्वेदी, अनुज लुगून जैसे नवीनतम कवियों तक पहुँचती इस काव्य-धारा में हजारों बहुरुपिया, बहुरंगी, बहुढंगी, बहुअर्थी विषयों का सैलाब उमड़ता नजर आता है। समय के प्रत्यक्ष दिखते चरित्र की असलियत को न सिर्फ भाँप लेना, बल्कि अभिनव अभिव्यक्ति के शिल्प में ढाल देना समकालीन कविता की उपलब्धि कही जा सकती है! कमाल यह भी कि शिल्प और शैली के दुस्साहसिक प्रयोग का सिलसिला कुछ इस कदर चल निकला है कि अब कविता का कोई सर्वमान्य शिल्प ही नहीं रह गया है। आम पाठकों को लगातार...