रवि नन्दन सिंह का स्मृति आलेख "प्रो. नित्यानंद तिवारी और इतिहास-बोध का आलोचनात्मक विवेक"
नित्यानन्द तिवारी भारतीय इतिहास के मध्य युग ने कई दृष्टियों से यहाँ के जन जीवन, सोच, विचार की प्रक्रिया और साहित्य पर प्रभाव डाला। भारतीय इतिहास के दो महत्वपूर्ण आन्दोलन सूफी और भक्ति आन्दोलन इसी समय घटित हुए। साहित्य सृजन से आम आदमी जुड़ा। भक्ति आन्दोलन के अधिकांश सन्त उन जातियों से आते थे जिन्हें परंपरागत समाज ने अध्ययन तक के अधिकार से वंचित किया था। इसी क्रम में मध्य काल में रोमांचक आख्यानों के लिखे जाने का क्रम भी आरम्भ हुआ। आम आदमी की गहन रुचि प्रायः इन रोमांचक आख्यानों में हुआ करती थी। इस तरह ये आख्यान लोक रुचि के भी परिचायक हैं। प्रोफेसर नित्यानन्द तिवारी उस जगह से आए थे जो लोक आख्यानों का गढ़ हुआ करता है। इसीलिए उन्होंने अपने शोध के लिए इस मध्य युगीन रोमांचक आख्यान को ही चुना। रवि नन्दन सिंह अपनी टिप्पणी में लिखते हैं "यह विषय अपने आप में मध्यकालीन साहित्य की विविध विधाओं, आख्यान-परंपराओं, सामाजिक कल्पनाओं और सांस्कृतिक प्रवृत्तियों के अध्ययन की माँग करता है। मध्यकालीन साहित्य को केवल धार्मिक भक्ति अथवा दरबारी संस्कृति के सीमित दायरों में रखकर नहीं समझा जा सकता। उसमें लोक...