संदेश

सुशील कुमार का आलेख 'कविता में विचार-तत्व : कुछ नोट्स'

चित्र
सुशील कुमार परिचय §     जन्म - 13/09/1964. पटना सिटी ( बिहार ) में। §   सम्प्रति मानव संसाधन विकास विभाग , रांची ( झारखंड )   में कार्यरत। § §   प्रकाशित कृतियां – §   कविता - संग्रह – कितनी रात उन घावों को सहा है (2004) ,   तुम्हारे शब्दों से अलग (2011) , जनपद झूठ नहीं बोलता   (2012) §   कविताएं और आलेख साहित्य की मानक-पत्रिकाओं व अंतर्जाल - पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित • कविता महज शब्दों की कारीगरी नहीं होती बल्कि वह जीवनानुभवों से रची-पगी वह रचना होती है जिससे हमें अपने आस-पास की दुनिया और उसके विडंबनाओं को समझने में मदद मिलती है. बदलते समय के साथ कविता का सौंदर्य-बोध बदला है. इसी के चलते आज कविता में महज शिल्प ही नहीं बल्कि उसके कथ्य पर भी जोर दिया जाने लगा है. शिल्प कथ्य की मौजूदगी में और निखर कर सामने आता है. बिना कथ्य के शिल्प वाली कविता महज वाग्जाल बन कर रह जाती है और पाठकों पर कोई प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं होती. इसी क्रम में कवि-आलोचक सुशील कुमार ने कविता के विचार तत्व पर कुछ महत्वपूर्ण बातें की ह...