संदेश

राकेश कुमार गुप्त का आलेख 'भगत सिंह आज क्यों जरूरी हैं?'

चित्र
  भगत सिंह  भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन के कई आयाम थे। एक तरफ गांधी जी जहां अहिंसा को केन्द्र में रख कर अपनी नीतियां बना रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ भगत सिंह जैसे क्रांतिकारी थे जो मानते थे कि बहरों को आवाज सुनाना जरूरी है। आश्चर्य होता है कि इतनी कम उम्र पाने के बावजूद भगत सिंह ने कितना कुछ पढ़ा लिखा था। उनके लेख और विचार पढ़ते हुए हम ताज्जुब से भर जाते हैं कि कितनी कम उम्र में ही वे धर्म की रूढ़ियों से बाहर निकल आए थे। इस क्रम में उनका आलेख 'मैं नास्तिक क्यों हूं' उनकी तार्किक क्षमता और प्रगतिशील सोच का अप्रतिम उदाहरण है। अपने आलेख में राकेश गुप्त लिखते हैं 'क्या राष्ट्र और सरकार एक ही चीज हैं? क्या सत्ता से असहमति राष्ट्र से असहमति है? और क्या देशभक्ति का प्रमाण सत्ता के प्रति निष्ठा है या देश के नागरिकों, संविधान और न्याय के प्रति निष्ठा? भगत सिंह की जयंती इन प्रश्नों को पूछने का अवसर है, क्योंकि भगत सिंह केवल एक शहीद नहीं थे; वे प्रश्न पूछने वाले, पढ़ने वाले, लिखने वाले और अपने समय की स्थापित धारणाओं को चुनौती देने वाले युवा थे।' आज भगत सिंह के जन्मदिन पर हम उनकी स्मृति ...

हितेन्द्र पटेल का आलेख 'बिपन चंद्र के बारे में सोचते हुए'

चित्र
बिपन चन्द्र  कुछ किताबें मील का पत्थर होती हैं। वे इतनी जरूरी होती हैं कि उनके बिना एक समय को मुकम्मल तरीके से जानना दिक्कत तलब हो सकता है। आधुनिक भारत के इतिहास की जब भी बात आती है 'इंडियाज़ स्ट्रगल फॉर इंडिपेंडेंस' का नाम आवश्यक तौर पर लिया जाता है। इसके लेखक बिपन चन्द्र, मृदुला मुखर्जी, आदित्य मुखर्जी, सुचेता महाजन और के ए पणिक्कर हैं। लेकिन इसके लेखक के तौर पर मुख्य तौर पर प्रायः  बिपन चन्द्र का नाम ही लिया जाता है।  बिपन चन्द्र ने अपनी इस किताब में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और गांधी जी के आंदोलनों को एक नए परिप्रेक्ष्य में देखने की कोशिश की है। हितेन्द्र पटेल से हमने अनहद के लिए बिपन चन्द्र पर एक स्मृति आलेख लिखवाया था। हाल में उन्होंने उस आलेख का पुनर्लेखन किया है। अपने आलेख में हितेन्द्र लिखते हैं 'गांधी के नेतृत्व में आंदोलन ने जनसाधारण को राजनीतिक बनाया, औपनिवेशिक शासन की वैधता को क्रमशः कमजोर किया, संघर्ष और विराम की लय के माध्यम से संगठन की शक्ति बचाए रखी और स्वतंत्रता के विचार को विस्तृत सामाजिक स्वीकृति दी। 'इंडियाज़ स्ट्रगल फॉर इंडिपेंडेंस' इसी दृष्टि ...

लू शुन की कहानी 'पागल की डायरी'

चित्र
  लू शुन   प्रख्यात कथाकार लू शुन (Lu Xun) को आधुनिक चीनी साहित्य का संस्थापक माना जाता है। उनका वास्तविक नाम झोउ शुरेन (Zhou Shuren) था, और 'लू शुन' उनका उपनाम था। उनका व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे उम्दा लघु कथाकार तो थे ही, बेहतर कवि थे और साहित्यिक आलोचक एवं निबंधकार भी थे। उन्होंने  संपादक और अनुवादक की भूमिका भी निभाई। लू शुन स्थानीय भाषा की ताकत जानते थे। इसीलिए उन्होंने शास्त्रीय चीनी भाषा से परहेज करते हुए आम बोलचाल की चीनी भाषा में लिखकर आम जनता तक पहुँचने की कोशिश की। उनके लेखन ने चीन के 'मई चतुर्थ आंदोलन' (May Fourth Movement) और बाद के आधुनिकीकरण व वैचारिक क्रांति को गहराई से प्रभावित किया। 1920 के दशक के उत्तरार्ध से, लू शुन मार्क्सवादी विचारधारा और वामपंथी राजनीति में अधिकाधिक सक्रिय हो गए। 1930 के दशक में, उन्होंने वामपंथी लेखकों के संघ के साथ घनिष्ठ लेकिन तनावपूर्ण संबंध बनाए रखा। माओत्से तुंग द्वारा उनके प्रति उच्च सम्मान के कारण, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना में उनकी रचनाओं को प्रतिष्ठित माना गया है। 25 सितम्बर को लू शुन का जन्मदिन है। हम उनकी स्मृति को नमन...

कैम्पस में कविता

चित्र
साहित्यिक गोष्ठियों का मुख्य उद्देश्य यह होता है कि नए रचनाकारों को समकालीन साहित्य की अधुनातन एवं प्रगतिशील प्रवृत्तियों से न केवल परिचित कराया जाए बल्कि उनमें रचनात्मक प्रवृत्ति को भी बढ़ावा दिया जाए और उनके लेखन को बेहतर स्वरूप प्रदान किया जाए। इस क्रम में उनकी रचनाओं का पाठ कराते हुए उस रचना पर वरिष्ठ एवं समकालीन रचनाकारों द्वारा आलोचनात्मक पड़ताल कर उन्हें बेहतर लिखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। लिखावट फाउंडेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों के जरिए यह महत्वपूर्ण प्रयास कर रहा है। लिखावट फाउंडेशन का एक महत्वपूर्ण प्रयास 'कैंपस में कविता' है जिसमें वह विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में जा कर रचना गोष्ठी आयोजित करने की पहल करता है। हाल ही में लिखावट फाउंडेशन और  आत्माराम सनातन धर्म महाविद्यालय धौलाकुंआ, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 'कैंपस में कविता' का आयोजन किया गया। इस आयोजन की एक रपट ज्योति त्रिपाठी ने हमें उपलब्ध कराया है। आइए आज पहली बार पर हम पढ़ते हैं ज्योति त्रिपाठी की रपट 'कैम्पस में कविता'। रपट   कैम्पस में कविता प्रस्तुति : ज्योति त्रिपाठ...