रतीनाथ योगेश्वर के कविता संग्रह ‘थैंक्यू मरजीना’ पर उमाशंकर परमार की समीक्षा
किसी भी कवि का पहला कविता संग्रह उसके लिए महत्वपूर्ण होता है। रतीनाथ योगेश्वर ऐसे कवि हैं जो दो दशकों से लिख रहे हैं लेकिन पहला संग्रह ‘ थैंक्यू मरजीना’ अभी-अभी इलाहाबाद के साहित्य भण्डार से प्रकाशित हुआ है। साहित्य भण्डार ने एक अनूठी पहल के अंतर्गत इस वर्ष पचास किताबें पचास रूपये मूल्य पर प्रकाशित की हैं। इस श्रंखला का साहित्य जगत में भरपूर स्वागत किया गया है। रतीनाथ योगेश्वर को उनके संग्रह की बधाई देते हुए आज हम प्रस्तुत कर रहे हैं उनके संग्रह ‘ थैंक्यू मरजीना’ पर उमाशंकर परमार की समीक्षा। थैंक्यू मरजीना-गुमशुदा मनुष्य की तलाश आचार्य उमाशंकर सिंह परमार साथी रतीनाथ योगेश्वर समकालीन हिन्दी कविता के उभरते कवि है। उनका प्रथम काव्य संग्रह “ थैंक्यू मरजीना” अभी हाल में ही प्रकाशित हुआ है। इस संग्रह के 68 कवितायें लगभग दो दशकों के अन्तराल में लिखी गयी हैं। ऊपरी तौर पर देखने में हर एक कविता अलग-अलग विषय भूमि पर खड़ी दिखाई देती है। कविताओं का स्वनहित परिवेश एवं अन्तर वस्तु अलग-अलग हैं। इस अलगाव के बावजूद भी इनके बीच निहित कथ्यात्मक अन्तर संबंध सब को ...