संदेश

महेश केशरी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शिरोमणि महतो के उपन्यास करमजला की महेश केशरी द्वारा की गई समीक्षा।

चित्र
शिरोमणि महतो एक चर्चित कवि हैं। कविता के अलावा शिरोमणि ने उपन्यास भी लिखे हैं। अभी हाल ही में उनका दूसरा उपन्यास ' करमजला ' प्रकाशित हुआ है। इस उपन्यास की एक समीक्षा लिख भेजी है महेश कुमार केशरी ने। आज पहली बार पर प्रस्तुत है यह समीक्षा ' सामाजिक पृष्ठभूमि का उपन्यास करमजला ' । सामाजिक पृष्ठभूमि का उपन्यास करमजला महेश कुमार केशरी लगभग दो दशक पहले सन 2000 में शिरोमणि महतो का एक सामाजिक उपन्यास ‘ उपेक्षिता ’ आया था , यह गांव की सामाजिक पृष्ठभूमि पर लिखा गया उपन्यास था । अब दो दशक के बाद उनका दूसरा उपन्यास ‘ करमजला ’ आया है , यह उपन्यास भी सामाजिक-जीवन के बिंबों का सफल चित्रण है , उपन्यास का नायक है - राघव , और नायिका है विभा । उपन्यास के शुरुआत में स्कूल के दृश्य का चित्रण है , एक कमजोर समाज का लड़का कैसे अपनी कक्षा में प्रवेश करता है और मोहन नाम का लड़का राघव (नायक) का विरोध करता है , लेकिन राघव का सर्मथन   नायिका (विभा) करती है । नायिका के पिता माथुर सिन्हा और खुद नायक (राघव) में भी सामान्य मानवीय दुर्बलताएं   हैं , ...