संदेश

रवींद्रनाथ ठाकुर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

संतोष पटेल का आलेख "राष्ट्रवाद की कलई खोलती रवींद्रनाथ टैगोर की कृति: ‘घरे बाइरे’ "

चित्र
'राष्ट्र' और 'राष्ट्रवाद' क्या है, इसे ले कर कई सवाल मन में सहज ही उठ खड़े होते हैं। आज दुनिया भर में राष्ट्रवाद का शोर कुछ ज्यादा ही है। दरअसल यह भी एक तरह का उन्माद है जिसे उन लोगों द्वारा समय समय पर इसे इसलिए हवा दी जाती है कि जो सत्ता पर येन केन प्रकारेण अपनी पकड़ बनाए रखना चाहते हैं। राष्ट्रवाद अपने आप में बुरा नहीं है लेकिन उग्र राष्ट्रवाद हमेशा भयावह होता है। हालांकि तात्कालिक रूप से यह उन्माद लोगों को एकबद्ध करता है लेकिन इतिहास गवाह है कि यह राष्ट्र को दूरगामी नुकसान पहुंचाता है। दुनिया ने अब तक जो दो विश्व युद्धों की भयावहता देखी है उसके शुरू होने में इस उग्र राष्ट्रवाद की बड़ी भूमिका रही है।  1857 के पश्चात भारत में कई कारकों की वजह से राष्ट्रवाद की भावना जागृत हुई जिसने आगे चल कर अंग्रेजों के उपनिवेशवाद के समक्ष कड़ी चुनौती प्रस्तुत की। राष्ट्रवाद पर गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर का अपना अलग और खुला नजरिया था। उन्होंने अपनी रचनाओं और लेखों में बार-बार कहा था कि " 'राष्ट्र' (Nation) की अवधारणा मूल रूप से एक पश्चिमी आयात है जो यांत्रिक और शोषणकारी है...

शिवदयाल का आलेख 'एकला चलो रे.. ताकि पथ नये खुलते रहें'

चित्र
गुरुदेव रवीन्द्र नाथ ठाकुर की एक कविता है : ‘यदि तुम्हारी पुकार पर/ कोई नहीं आता/ अकेले ही चले चलो.....’ यह कविता व्यक्तिगत तौर पर मुझे काफी आकर्षित करती है। हालांकि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और यह सामाजिकता ही उसे सही मायने में उसे एक मनुष्य बनाती है, लेकिन कई बार ऐसी परिस्थितियाँ सामने आ जाती हैं जब मनुष्य को अकेले ही आगे बढ़ने का निर्णय लेना पड़ता है। गांधी जी इसके प्रमुख उदाहरण हैं। गांधी जी ने हालांकि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया लेकिन अगर हम इतिहास को गौर से देखें तो कई अवसरों पर उन्होंने खुद को अकेला पाया। यहां तक कि भारत का विभाजन न हो इसे ले कर भी वह अकेले पड़ गए। उनके अलावा अपवादस्वरूप शायद ही कोई ऐसा था जो विभाजन के पक्ष में नहीं था। विपरीत परिस्थितियों में भी गांधी अकेले चलते रहे। गांधी और गुरुदेव के रिश्ते जगजाहिर हैं। गांधी जी ने रवीन्द्र नाथ को 'गुरुदेव' कहा जबकि रवीन्द्र नाथ ने गांधी जी को 'महात्मा' की संज्ञा दी। आज के दौर में जब अनैतिकता, भ्रष्टाचार, अवसरवाद जीवन मूल्य बनते जा रहे हैं ऐसे में किसी भी आदर्शवादी व्यक्ति का अकेले पड़ जाना स्व...

भरत प्रसाद का आलेख 'चेतना के रहस्यों का आशिक नृत्यकार'

चित्र
भारतीय साहित्यिक परंपरा में गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर आज भी शीर्ष पर खड़े दिखाई पड़ते हैं। कवि होने के साथ साथ वे चिन्तक, दार्शनिक, चित्रकार, संगीतकार भी थे। ऐसी बहुमुखी प्रतिभा कम नजर आती है। भरत प्रसाद के अनुसार 'गुरुदेव ने "अनुभूति की रवींद्र शैली" को जन्म दिया। इस अनुभूति में आंसू हैं, अभाव का असंतोष है, सीमाओं में जीने की तड़प है, बेमिसाल व्याकुलता और अलहदा स्तर का सीमाहीन समर्पण है। रवींद्र नाथ का मूल व्यक्तित्व मानो भक्तिकालीन निर्गुण कवियों ने मिल कर गढ़ा हो। उनके गीतों में एक तरफ कबीर की फकीरी ध्वनित होती सुनाई देती है, तो दूसरी ओर सूफी भक्तों का अलौकिक प्रेमानुराग। टैगोर प्रकृति के दृश्यमय विस्तार के प्रति इस हद तक आसक्त थे कि अपना सम्पूर्ण वजूद ही उसकी माया-छाया, महिमा के आगे गला गला कर बहा दिया।' आइए आज पहली बार पर हम पढ़ते हैं  भरत प्रसाद का आलेख 'चेतना के रहस्यों का आशिक नृत्यकार'। 'चेतना के रहस्यों का आशिक नृत्यकार' (टैगोर की नवोन्मेषी कलम का नवमूल्यांकन)         भरत प्रसाद               एक     ...

रवींद्रनाथ ठाकुर की कहानी 'खोया हुआ मोती'

चित्र
  गुरुदेव रवीन्द्र नाथ ठाकुर जीवन के सूक्ष्म अनुभवों के कुशल चितेरे थे। स्त्री पुरुष संबंधों को उन्होंने अपनी कई रचनाओं का आधार बनाया है। आज गुरुदेव का जन्मदिन है। पहली बार की तरफ से उनकी स्मृति को सादर नमन। रवीन्द्र जयन्ती पर आज हम पहली बार पर प्रस्तुत कर रहे हैं रवीन्द्र नाथ ठाकुर की कहानी 'खोया हुआ मोती'।   'खोया हुआ मोती' रवींद्रनाथ  ठाकुर मेरी नौका ने स्नान-घाट की टूटी-फूटी सीढ़ियों के समीप लंगर डाला। सूर्यास्त हो चुका था। नाविक नौका के तख्ते पर ही मगरिब (सूर्यास्त) की नमाज अदा करने लगा। प्रत्येक सजदे के पश्चात् उसकी काली छाया सिंदूरी आकाश के नीचे एक चमक के समान खिंच जाती। नदी के किनारे एक जीर्ण-शीर्ण इमारत खड़ी थी, जिसका छज्जा इस प्रकार झुका हुआ था कि उसके गिर पड़ने की हर घड़ी भारी शंका रहती थी। उसके द्वारों और खिड़कियों के किवाड़ बहुत पुराने और ढीले हो चुके थे। चहुं ओर शून्यता छाई हुई थी। उस शून्य वातावरण में सहसा एक मनुष्य की आवाज मेरे कानों में सुनाई पड़ी और मैं कांप उठा। ''आप कहां से आ रहे हैं?'' मैंने गर्दन घुमा कर देखा तो एक पीले, लम्बे और वृ...