चार्ल्स बुकोवस्की की कविताएं :अनुवाद सरिता शर्मा
चार्ल्स बुकोवस्की की कविताएं बिलकुल सहज जीवन की कविताएँ हैं. इन कविताओं का हमारे लिए अनुवाद किया है सरिता शर्मा ने, जो खुद भी एक बेहतर रचनाकार हैं. तो आईये पढ़ते हैं ये कविताएँ। चार्ल्स बुकोवस्की लेखक और कवि चार्ल्स बुकोवस्की का जन्म 16 अगस्त 1920 को जर्मनी में अन्देमाच में हुआ था. उनका बचपन बहुत दुखद था. उनके पिता उनकी बहुत पिटाई किया करते थे. कम उम्र में ही उन्होंने शराब पीनी शुरू कर दी थी. यह जीवन की अर्थहीनता से बचाव का उनका अपना तरीका था. उन्होंने अपना खर्च निकालने के लिए अमेरिका में लिखने के साथ साथ छोटे- मोटे काम किये. उनकी पहली कहानी 24 वर्ष की आयु में प्रकाशित हुई थी. उन्होंने 35 वर्ष की उम्र में कविता लिखना शुरू कर दिया था और उनका पहला कविता संकलन 1959 में प्रकाशित हुआ था. उन्होंने कुछ कवितायेँ शराब पर भी लिखी थी. चार्ल्स बुकोवस्की ने 45 से अधिक पुस्तकें लिखीं जिनमें से कविता संकलन ‘लव इज अ डॉग फ्रॉम हेल’ और दो उपन्यास ‘बारफ्लाई’ और ‘फेक्टोटम’ प्रमुख हैं जिनपर फिल्में बन चुकी हैं. उनकी मृत्यु 9 मार्च, 1994 को कैलिफोर्निया में सैन पेड...