हर्षि शर्मा की कविताएँ
हर्षि शर्मा नाम : हर्षि शर्मा उम्र : 13 वर्ष कक्षा : 9 माता का नाम : किरण शर्मा पिता का नाम : ओम प्रकाश शर्मा विद्यालय : केन्द्रीय विद्यालय ए. एफ. एस बोरझार पहली बार उन नवागत रचनाकारों का स्वागत करता है जिन्होंने लेखन की दुनिया में अभी पहला ही कदम रखा है और जिनके लेखन में भविष्य की संभावनाएँ छिपी हुईं हैं । हर्षि शर्मा ऐसी ही रचनाकार हैं जिन्होंने छोटी उम्र में ही कविताएँ लिखनी शुरू कर दी हैं । संयोगवश इनके शिक्षक इन्द्रमणि उपाध्याय की नजर इनके लेखन पर पड़ी और उन्होंने हर्षि को और बढिया लिखने के लिए प्रोत्साहित किया । इसी क्रम में मित्र इन्द्रमणि ने हर्षि की ये कविताएँ मुझे भेजीं जिनमें काफी उम्मीदें दिखायीं पड़ीं । इन कविताओं में मुझे किंचित हल्के-फुल्के सुधार जरुर करने पड़े लेकिन हर्षि के भा वों को जस का तस रखा गया है । तो आइए पढ़ते हैं हर्षि शर्मा की कविताएँ । हर्षि शर्मा की कविताएँ भ्रष्टाचार आज जन-जन में आक्रोश है , सबमें आज जोश है , कुछ कर दिखने की सबने ठानी है , और नेता ... ...