संदेश

नीलोत्पल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नीलोत्पल की लम्बी कविता 'वह जीवन को जीवन देती आवाज़'

चित्र
नीलोत्पल मां से पुत्र का जैसा जुड़ाव होता है वह शायद ही किसी और सम्बन्ध में दिखाई पड़े। अपनी संतान के लिए मां अपना अस्तित्व तक समाप्त कर देती है। वह चाहती है कि संतान के पास दुनिया का कोई दुःख फटक तक नहीं पाए। मां की उपस्थिति भर से घर गुलजार रहता है। लेकिन उसकी अनुपस्थिति मारक होती है। उसके न होने पर महसूस होता है कि आपने अपना सब कुछ खो दिया है। आपने वह आवाज खो दी है जो हर वक्त आपके साथ रहती थी। नीलोत्पल की एक लम्बी कविता है 'वह जीवन को जीवन देती आवाज़'। अपनी इस कविता में वे लिखते हैं 'उसकी अनुपस्थिति में/ हर चीज़ बोलना बंद कर देती/ जैसे पानी ज़मीन में और गहरे उतर गया।' वे लिखते हैं 'माँ पानी में घुली हुई कोई लोक धुन है'। ऐसी लोक धुन जिससे हर किसी का आत्मीय रिश्ता होता है। ऐसी लोक धुन जिसे सब सुनना चाहते हैं। नीलोत्पल हमारे समय के महत्त्वपूर्ण कवि हैं। हमने उनसे आग्रह कर साल भर पहले यह कविता मंगाई थी। अपरिहार्य कारणों से इस कविता का प्रकाशन नहीं हो पाया। नीलोत्पल ने कविता की बावत कभी टोका नहीं। आज के समय में इतना धैर्य गिने चुने कवियों में ही दिखाई पड़ता है। नील ...

नीलोत्पल की कविताएँ

चित्र
नीलोत्पल जीवन के लिए जो जरुरी है वह प्रायः दिखायी नहीं पड़ता. हवा-पानी अपनी अदृश्यता के बावजूद इस अमूल्य-अतुल्य जीवन को बचाने के लिए हर क्षण सन्नद्ध रहते हैं. एक संवेदनशील रचनाकर ही इस अदृश्यता को उभारने का काम बखूबी कर सकता है. वैसे भी हमारा समय त्रासद समय है. इस त्रासद समय में कवि अपने आसपास की प्रकृति, जीवन और परिवेश से दो-चार होता है और उन मूल्यों को बचाने की कोशिश करता है. नीलोत्पल का नाम युवा कवियों में जाना-पहचाना है. नीलोत्पल की कविताओं में इस अदृश्यता को पहचानने की बानगी सहज ही देखि और महसूस की जा सकती है. तो आइए पहली बार पर हम पढ़ते हैं आज नीलोत्पल की कविताओं को.             नीलोत्पल की कविताएँ    जमीन के नीचे पानी अदृश्य है ज़िंदगी को ऐसे देखो जैसे प्याले में भरा जाम तुम किसी को गले लगाते हो और भीतर से अनेक तितलियाँ उड़ जाती हैं कभी चुभते रहना मन को अपूर्ण करता है स्वांग शब्द का हो या ख़ाली समय का सारी   रोशनीयां एक रंग में सिमट आएंगी धोखा तुम्हारी उँगलियों में हैं और प्रेम तुम्हारे   धोखा देह के भीतर भी...