ओके एकपाघा की कहानी 'क्या तुम्हें खाना बनाना आता है?'
ओके एकपाघा ओके एकपाघा नाइजीरिया की एक युवा लेखक हैं जो अपने शब्दों के माध्यम से दुनिया को देखना समझना और अनुभव करना चाहती हैं। वे लोगों के साथ संवाद कायम करने के लिए साप्ताहिक न्यूज़लेटर निकालती हैं और अपने ई मेल angelekpagha@gmail.com की मार्फ़त अपने पाठकों और अन्य लोगों के संपर्क में रहना चाहती हैं । अफ़्रीकी महादेश की अफ़्रीकी लोगों द्वारा अफ़्रीकी लोगों के लिए निकाली जा रही पत्रिका "कालाहारी रिव्यू" से यह कहानी साभार ली गयी है । इस कहानी का अनुवाद किया है यादवेन्द्र जी ने। आज पहली बार पर प्रस्तुत है ओके एकपाघा की कहानी 'क्या तुम्हें खाना बनाना आता है?' क्या तुम्हें खाना बनाना आता है ? ओके एकपाघा "क्या तुम्हें खाना बनाना आता है ? " , वह पूछता है। मैं चौंक कर उसकी ओर देखती हूँ... देखती रह जाती ह...