संदेश

मैडम क्यूरी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्वाती ठाकुर का आलेख 'मैडम क्यूरी'

चित्र
मैडम क्यूरी हिन्दी में विज्ञानपरक उत्कृष्ट लेखों की आज भी बहुत कमी है । हाल ही में जब मेरी नजर 'अहा ज़िंदगी' पत्रिका के पन्नों पर पड़ी तो उस जगह जा कर टिक गयी जहाँ पर मैडम क्यूरी के बारे में स्वाती ठाकुर का विस्तृत आलेख छपा था । मैंने तत्काल ही स्वाती जी से पहली बार के लिए यह आलेख भेजने का आग्रह किया. आज प्रस्तुत है स्वाती ठाकुर का यही आलेख 'मैडम क्यूरी' ।   मैडम क्यूरी स्वाती ठाकुर मानव इतिहास के किसी भी समाज में स्त्री के सामाजिक स्तर को देखने पर यह साफ़ जाहिर होता है कि उसका स्थान सदा ही पुरुषों से दोयम रहा है । किसी भी दौर में अपनी प्राकृतिक और सामाजिक भूमिका को निभाते हुए भी उसे वह सम्मान नहीं मिला जिसकी वह हक़दार थी। किन्तु विपरीत स्थितियों में जीते हुए भी इतिहास में कुछ स्त्रियों ने विरले कार्य किये जिससे आज की स्त्री की तस्वीर मुकम्मल होती है। उदारवादी समाजों में स्त्री की बदलती और लगातार विकसित होती गई नई तस्वीर को बनाने में कई स्त्रियों का प्रभावशाली योगदान है जिन्होंने उस सोच को गलत साबित किया जिससे न केवल पुरुष बंधा हुआ था बल्कि अपनी ही...