संदेश

वैभव मणि त्रिपाठी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विवेक कुमार शुक्ल के उपन्यास पर वैभव मणि त्रिपाठी की समीक्षा

चित्र
एक जमाना था जब विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्र संघ का चुनाव होता था। नवनिर्वाचित प्रतिनिधि बकायदे अपने पद की शपथ लेते थे। इनका काम छात्र छात्राओं की समस्याओं का प्रशासन के साथ मिल बैठ कर समाधान निकालना होता था। ये विश्वविद्यालय/ महाविद्यालय लोकतांत्रिक राजनीति की नर्सरी कहे जाते थे। यहीं पर नवनिर्वाचित प्रतिनिधि राजनीति का ककहरा सीखते थे। लेकिन वह दौर खत्म हुआ और राजनीति की नर्सरी सूख गई। विवेक कुमार शुक्ल अपने उपन्यास में उस दौर को याद करते हुए वह कथानक बुनते हैं जो हमारे समाज का हिस्सा हुआ करता था। हाल ही में विवेक कुमार शुक्ल का नया उपन्यास आया है 'अमरपुर'। इस उपन्यास की एक समीक्षा लिखी है वैभव मणि त्रिपाठी ने। आइए आज पहली बार पर हम पढ़ते हैं विवेक कुमार शुक्ल के उपन्यास पर वैभव मणि त्रिपाठी की समीक्षा 'कोलाहल में सिम्फनी- अमरपुर'। समीक्षा  कोलाहल में सिम्फनी – अमरपुर वैभव मणि त्रिपाठी  किसी भी रचना की प्रासंगिकता पर बात करें तो वो रचनाएं श्रेष्ठतम की कतार में मानी जाती रही हैं, जिन रचनाओं का वितान बड़ा हुआ करता है। विवेक कुमार शुक्ल का बीते दिनों युवा वाणी...

विमलेश त्रिपाठी के उपन्यास “कैनवास पर प्रेम” पर वैभव मणि त्रिपाठी की समीक्षा।

चित्र
कवि एवं कहानीकार विमलेश त्रिपाठी का भारतीय ज्ञानपीठ से “कैनवास पर प्रेम” नामक उपन्यास प्रकाशित हुआ है । इस उपन्यास की एक बेबाक समीक्षा लिखी है वैभव मणि त्रिपाठी ने । आईए पढ़ते हैं यह समीक्षा ।       एक सुन्दर कोलाज सरीखी रचना कैनवास पर प्रेम वैभव मणि त्रिपाठी   एक कुशल नट अपने खेल में हर बार रस्सी के अलग अलग हिस्से में अपनी लय और संतुलन खोने का दिखावा करता है जिससे कि देखने वाला हर बार एक नए रोमांच से रूबरू हो । प्रेम कहानी के लेखक को भी एक सधे हुए नट की मानिंद रोज़ उसी रस्सी पर चलते हुए अलग-अलग हिस्सों में अपना संतुलन खोने का नाटक करना होता है जिससे कि पाठक को हर बार एक नया खेल रचे जाने का आभास होता रहे । एक सफल प्रेम कथा का कहने वाला वह है जो अपनी रचना में इस रोमांच को बनाये बसाये रखे । प्रेम की अधिकतर कहानियों में यही होता है कि अपने से आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर तबके का एक साधारण सा लड़का और बहुत ऊँचे कुल खानदान और सामाजिक हैसियत वाली लड़की । खाप की भूमिका में परिवार और दोस्ती के लिए जान लुटाने को तैयार बैठे दोस्त, फिर बिछ...