संदेश

हेमन्त देवलेकर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हेमन्त देवलेकर की कविताएं

चित्र
  हेमन्त देवलेकर कवि परिचय 11 जुलाई 1972 को उज्जैन में  जन्म।  वर्ष 2000 से कविता, रंगकर्म, संगीत की शुरुआत। अब तक कुल  तीन कविता संग्रह प्रकाशित हैं : ' हमारी उम्र का कपास' , ' गुल मकई' और  'प्रूफ़ रीडर'। कुछ नाटकों का लेखन व रूपांतरण। वर्तमान में विहान ड्रामा वर्क्स नाट्य समूह में सौरभ अनंत के निर्देशन में अभिनय, गीत लेखन, संगीत सृजन में  सक्रिय। मनुष्य के लिए सबसे अहम होता है : प्रेम। हालांकि जैसे जैसे हम सभ्यता के शीर्ष की तरफ पहुंच रहे हैं, यह लगातार छीजता जा रहा है। प्रेम को जमींदोज करने के लिए उस पर लगातार हमले हो रहे हैं, फिर भी यह प्रेम है कि हो ही जाता है। इसकी अपनी, निहायत अपनी भाषा होती है। जैसे कि कोई शिशु तमाम कोशिशें करते हुए, तमाम लोगों को सुनते हुए, आखिर एक दिन सारी चुप्पियों को पराजित करते हुए अपने मुख से अपनी भाषा के रूप में  अपना पहला शब्द उच्चरित कर ही देता है और हम उसकी बोली पर निसार हो जाते हैं। कवि हेमन्त देवलेकर उन सघन संवेदनाओं के कवि हैं जिनकी बदौलत यह दुनिया तमाम खतरों के बावजूद वास्तविक अर्थों में बनी और बची हुई है। और...