नवनीत पाण्डे की कविताएँ
नवनीत पाण्डे जन्मः 26 दिसंबर सादुलपुर (चुरु). शिक्षाः एम. ए.(हिन्दी) , एम. कॉम. (व्यवसायिक प्रशासन) , पत्रकारिता-जनसंचार में स्नातक। हिन्दी व राजस्थानी दोनो में पिछले पच्चीस बरसों से सृजन। प्रदेश-देश की सभी प्रतिनिधि पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशन। प्रकाशनः हिन्दी- 'सच के आस-पास' , 'छूटे हुए संदर्भ' व 'जैसे जिनके धनुष' (कविता संग्रह) 'यह मैं ही हूं ', 'हमें तो मालूम न था' (लघु नाटक) प्रकाशित । राजस्थानी में- लुकमीचणी , लाडेसर (बाल कविताएं) , माटीजूण ( उपन्यास) , हेत रा रंग (कहानी संग्रह) , 1084 वें री मा - महाश्वेता देवी के चर्चित बांग्ला उपन्यास का राजस्थानी अनुवाद। पुरस्कार-सम्मानः लाडेसर ( बाल कविताएं) को राजस्थानी भाषा , साहित्य एवं संस्कृति अकादमी का ‘ जवाहर लाल नेहरु पुरस्कार ’ हिन्दी कविता संग्रह ‘ सच के आस-पास ’ को राजस्थान साहित्य अकादमी का ‘ सुमनेश जोशी पुरस्कार ’ लघु नाटक ‘ यह मैं ही हूं ’ जवाहर कला केंद्र से पुरस्कृत होने के अलावा ‘ राव बीकाजी संस्थान-बीकानेर ’ द्वारा प्रदत्त सालाना साहि...