संदेश

रणजीत पांचाले लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

'विविध संवाद' के मधुरेश पर केन्द्रित विशेष अंक के लोकार्पण की एक रपट

चित्र
  बरेली से प्रकाशित होने वाली पत्रिका 'विविध संवाद' का सौंवा अंक हाल ही में प्रकाशित हुआ है । यह अंक इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि इसे वरिष्ठ  समालोचक मधुरेश जी पर केंद्रित किया गया है । इसका सम्पादन किया है हमारे मित्र और लेखक रणजीत पांचाले ने । इसी अंक का विगत 16 नवम्बर को विमोचन और लोकार्पण किया गया । प्रस्तुत है इस विमोचन समारोह की एक रपट ।  हिन्दी आलोचना गुटों और गिरोहों में सिमट रही है: मधुरेश                                 गत 16  नवंबर को भारतीय पत्रकारिता संस्थान और मानव सेवा क्लब द्वारा रोटरी भवन में आयोजित एक समारोह में हिन्दी के सुप्रसिद्ध समालोचक मधुरेश का अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों ने संस्थान की पत्रिका ' विविध संवाद ' के मधुरेश पर केंद्रित 100 वें अंक का विमोचन किया। इस अंक के अतिथि संपादक लेखक रणजीत पांचाले हैं।         अपने सम्बो...