रानी कुमारी की कविताएं
रानी कुमारी परिचय डॉ. रानी कुमारी जन्म : 1 अगस्त 1988 कापसहेड़ा गांव, दिल्ली शिक्षा : बी. ए. (हिंदी विशेष), एम. ए. (हिंदी), दोनों प्रथम श्रेणी, दिल्ली विश्वविद्यालय । विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से नेट, जे. आर. एफ. पी-एच.डी (हिंदी कथा-साहित्य) हिंदी-विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय, 2013 - 2019. लेखन : इंद्रप्रस्थ भारती, हंस, कथादेश, युद्धरत आम आदमी, अपेक्षा, स्त्रीकाल, देस-हरियाणा, संवेद, नया पथ, साहित्य -कुंज, कदम, मगहर, समकालीन जनमत, बहुरि नहिं आवना आदि हिंदी की प्रमुख पत्रिकाओं में शोध-आलेख, पुस्तक-समीक्षा, साक्षात्कार, कविता, लघु-कहानी प्रकाशित। पुस्तक (संपादन) : दलित स्त्रीवादी विमर्श और दाई, 2023 विशेषज्ञता : हिंदी कथा-साहित्य। सम्प्रति : 2016 से दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षण। हम सबके अपने अपने स्वार्थ होते हैं और इसे पूरा करने के लिए दूसरों का उपयोग करने से नहीं चूकते। इसके लिए अक्सर बहाने भी खोज लिए जाते हैं। रानी कुमारी की एक बेजोड़ कविता है 'अविवाहित लड़की'। यह अविवाहित लड़की जिस ऑफिस में काम करती है उसमें सभी कर्मचारी किसी न किसी बहाने से उस पर अपना ...