संदेश

हिदेआकी इशिदा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हिदेआकी इशिदा से पंखुरी सिन्हा की बातचीत

चित्र
                        हिदेआकी इशिदा के साथ पंखुरी सिन्हा  हिदेआकी  इशिदा का जन्म 20 सितंबर 1949,  क्योतो शहर, जापान में हुआ। टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ़ फॉरेन स्टडीज़ से हिंदी में एम. ए. करने के बाद, उन्होंने टोक्यो के डायटो बंका विश्वविद्यालय में 28 वर्षों तक अध्यापन किया। उनके अध्ययन के विषय आधुनिक हिन्दी कथा साहित्य से जुड़े रहे हैं। उपन्यास, कहानी, कमज़ोर वर्ग पर लिखित रचनाओं में रुचि रही है. उनकी प्रकाशित कुछ पुस्तकें हैं, आलेख; उदय प्रकाश की कुछ रचनाओं का जापानी में अनुवाद, राही मासूम राजा के उपन्यासों में चित्रित मुसलमानों की समस्या। अभी पढ़ाई के दिनों से ही, वे दिल्ली विश्व विद्यालय के हिंदी विभाग से जुड़े रहे हैं, और आज भी भारत आते जाते रहते हैं। आइए आज पहली बार पर हम पढ़ते हैं जापानी हिन्दीविद  हिदेआकी इशिदा से पंखुरी सिन्हा की बातचीत। हिदेआकी इशिदा से पंखुरी सिन्हा की बातचीत 1 आप सबसे पहले हिन्दी की ओर कब और कैसे आकर्षित हुए?  जब मैं यूनिवर्सिटी में दाखिला ले रहा था तब विषय के रूप में भारत को चुना था।...