संदेश

अनुज पाण्डेय लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अनुज पाण्डेय की कविताएं

चित्र
अनुज पाण्डेय परिचय नाम- अनुज पाण्डेय पिता- श्री देव नारायण पाण्डेय उर्फ़ गुड्डू पाण्डेय माता- श्रीमान शीला देवी कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत। साहित्य में रुचि। कुछ पत्र पत्रिकाओं में रचनाओं का प्रकाशन। एक समय था जब लेखक/ कवि अपनी रचनाएँ/ कविताएँ पत्र पत्रिकाओं को भेजा करते थे तब सम्पादक गुण दोष के आधार पर रचनाओं का निर्णय किया करते थे। इस क्रम में अस्वीकृत रचनाएँ वापस कर दी जाती थीं। रचनाओं के लौटने से लेखक या कवि निराश नहीं होता था बल्कि अपनी रचना को और बेहतर बनाने में जुट जाता था। तब लगता था कि रचनाएँ भी अपने लिए लेखक से समय और परिश्रम चाहती हैं। अब समय बदल गया है। इतनी पत्र पत्रिकाएँ, ब्लॉग्स, ई मैगजींस हैं कि रचनाओं के लौटने का खतरा अब नहीं रहा। कुछ नहीं तो कवि या रचनाकार अपनी फेसबुक वॉल पर ही कविताएँ दे कर वाह वाही बटोर लेते हैं। यह दौर किसी को निराश करने का दौर नहीं है। वाह, उम्दा, मानीखेज़, जबरदस्त, क्या कहने, बेहतरीन जैसी उपमाएँ और अधिकतम लाइक्स किसी को भी डिरेल्ड करने के लिए काफी है। अगर किसी को कुछ सुझाव दिया भी, तो वह खुद अपने को श्रेष्ठ समझते हुए पीठ पीछे संपादक की खिल्ली उड़ाने ...