संदेश

मिथिलेश कुमार राय लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मिथिलेश कुमार राय के कविता संग्रह 'ओस पसीना बारिश फूल' पर आशीष सिंह की समीक्षा ‘कविता का वसंत सबका शुभ चाहता है’।

चित्र
युवा कवियों में इधर जिस कवि ने अपनी कविताओं से ध्यान आकृष्ट किया है उसमें मिथिलेश कुमार राय का नाम प्रमुख है। मिथिलेश के पास कई महत्त्वपूर्ण कविताएँ हैं जो जीवन और जमीन दोनों से जुड़ी हुई हैं। इस कवि का एक कविता संग्रह आया है : ' ओस पसीना बारिश फूल ' । इस संग्रह पर एक आलोचनात्मक   आलेख लिखा है युवा आलोचक आशीष सिंह ने। आशीष की खूबी यह है कि वे रचनाओं की तह में उतर कर उसकी गहन पड़ताल करते हैं। आज पहली बार पर प्रस्तुत है मिथिलेश कुमार राय के कविता संग्रह   ' ओस पसीना बारिश फूल ' पर आशीष सिंह की समीक्षा ‘ कविता का वसंत सबका शुभ चाहता है ’ । कविता का वसंत सबका शुभ चाहता है ( मिथिलेश कुमार राय की कविताएं पढ़ते हुए) आशीष कुमार सिंह (1) मैंने जब से होश संभाला मिथिलेश कुमार राय एक युवा कवि हैं। समकालीन हिंदी जगत की कई पत्रिकाओं में उनकी कवितायें पढ़ने को मिलती रही हैं। पिछले दिनों उनका पहला कविता संकलन ' ओस पसीना बारिश फूल ' नाम से प्रकाशित हुआ है। जैसा कि कविता संकलन का नाम ही अपनी कहानी खुद कहता मिलता है। यहाँ पसीने की खुशबू...