संदेश

इसाबेल विल्कर्सन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इसाबेल विल्कर्सन की सद्यः प्रकाशित किताब "कास्ट : द ओरिजिंस ऑफ अवर डिस्कंटेंट्स" एक टिप्पणी

चित्र
आज गाँधी जयन्ती है। गाँधी जी के नेतृत्व में ही भारतीय स्वाधीनता आंदोलन परवान चढ़ा और हम भारतीयों को यह अहसास हुआ कि अंग्रेजों से भी लड़ा जा सकता है और उन्हें देश से बाहर कर स्वाधीनता प्राप्त की जा सकती है। गाँधी जी के जीवन में सबसे बड़ा बदलाव तब आया जब दक्षिण अफ्रीका में खुद उनके साथ गैर बराबरी का व्यवहार किया गया। पीटर मारित्जवर्ग स्टेशन पर एक अंग्रेज ने उन्हें रेल के फर्स्ट क्लास के डब्बे से महज इसलिए फेंक दिया कि भारतीय होते हुए भी गाँधी रेल के उस फर्स्ट क्लास के डब्बे में यात्रा कर रहे हैं जिसमें यात्रा करने का अधिकार अभी तक सिर्फ गोरे लोगों को था। गाँधी जी के जीवन में यह घटना टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। अमरीका की अश्वेत पत्रकार इसाबेल विलकरसन की एक किताब ' कास्ट : द ओरिजिन्स   ऑफ आवर डिसकंटेंट्स ' आजकल बहुत चर्चा में है। इसाबेल ने अपनी इस किताब में अमरीकी नस्लीय विभाजन की तुलना भारतीय जातिवादी विभाजन के साथ करते हुए अपनी स्थापनाएँ सामने रखती हैं। यादवेन्द्र जी ने इस किताब को पढ़ते हुए भारतीय संदर्भों को खास तौर पर रेखांकित करते हुए पहली बार के लिए लिखा है। आज पह...