संदेश

विकास डोगरा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

परांस-3 : विकास डोगरा की कविताएँ,

चित्र
  कमल जीत चौधरी संवेदना को सामान्यतया हृदय से जोड़ने की परम्परा रही है। संवेदना जोड़ने का काम करती है। ऐसे लोग अक्सर ठग लिए जाते हैं लेकिन किसी को ठगते नहीं। इसके इतर कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो दिल नहीं दिमाग से काम करते हैं। दिमाग के पास संवेदना के लिए जगह नहीं होती। वह तो  बहुत सोच समझ कर नाप तौल कर काम करने का आदी होता है। ऐसे लोग प्रायः अपने हित के लिए काम करते हैं। इसी क्रम में वे हृदयहीनता का परिचय भी देते हैं। विकास डोगरा न केवल एक उम्दा फोटोग्राफर हैं बल्कि बेहतरीन कवि भी हैं। परांस-3 के अन्तर्गत आज हम  विकास डोगरा की कविताएं प्रस्तुत कर रहे हैं। पिछले अप्रैल से कवि कमल जीत चौधरी जम्मू कश्मीर के कवियों को सामने लाने का दायित्व संभाल रहे हैं। इस शृंखला को उन्होंने जम्मू अंचल का एक प्यारा सा नाम दिया है 'परांस'। परांस को हम हर महीने के तीसरे रविवार को प्रस्तुत कर रहे हैं। इस कॉलम के अन्तर्गत अभी तक हम अमिता मेहता और कुमार कृष्ण शर्मा की कविताएं प्रस्तुत कर चुके हैं। आज हम तीसरे कवि विकास डोगरा की कविताएं प्रस्तुत कर रहे हैं। कॉलम के अन्तर्गत विकास की कविताओं पर...

विकास डोगरा की कविताएं

चित्र
  विकास डोगरा कवि की कल्पना उसे औरों से अलहदा बनाती है। रोशनी के जन्म के बारे में तो हम सब जानते हैं लेकिन अंधेरे का जन्म कैसे होता है? यह सवाल जब किसी कवि के मन मस्तिष्क में कौंधता है, तो यह अपने आप में स्पष्ट कर देता है कि कवि और उसकी सोच औरों से बिलकुल अलग है। सवाल करना सबसे महत्त्वपूर्ण होता है। सवाल कैसा है और किस प्रवृत्ति का है यह कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण होता है। विकास डोगरा के पास सवाल के साथ साथ कवि का धैर्य और संयम है। वे चुपचाप कविताएं लिखते रहे हैं। छपने की कोई हड़बड़ी उनके पास नहीं। कवि मित्र कमल जीत की नजर विकास के कवि कर्म पर पड़ी और तब उनकी कविताएं हमें प्राप्त हुईं। विकास एक उम्दा फोटोग्राफर भी हैं। उनकी कविताओं के साथ हम उनके फोटोग्राफ्स भी यहां पर दे रहे हैं। विकास की इन कविताओं के साथ हम कमल जीत चौधरी की एक महत्त्वपूर्ण टिप्पणी भी दे रहे हैं। तो आइए आज पहली बार पर हम पढ़ते हैं विकास डोगरा की कविताएं। ये कविताएँ; एक ऐसे सुन्दर छायाकार और जीव विज्ञान के प्राध्यापक की हैं, जो अच्छी कविताओं को घण्टों सुन सकते हैं। उन पर बड़ी सूक्ष्मता और स्नेह से बात कर सकते हैं। उनका...