सुधीर सुमन की कविताएं
सुधीर सुमन परिचय सुधीर सुमन मूल रूप से साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यकर्ता हैं। 'समकालीन जनमत' का लगभग 16 वर्षों तक संपादन, पत्रिका 'इस बार' में संपादन सहयोग, जनपथ के नागार्जुन अंक का अतिथि संपादन। कुबेर दत्त की पुस्तक 'एक पाठक के नोट्स ' और 'समय-जुलाहा' का संपादन। कुछ पुस्तकों की भूमिकाओं का लेखन। प्रभात खबर में 'ये फस्ल उमीदों की हमदम' नाम से साप्ताहिक काॅलम का लेखन। 'नई दुनिया' के स्तंभ 'आईना' और जनसत्ता के 'दुनिया मेरे आगे' में लेखन। युवा नीति, हिरावल और भूमिका के लगभग 20 मंचीय और नुक्कड़ नाटकों में अभिनय। नुक्कड़ नाटकों और बाल नाटकों का लेखन। लगभग अस्सी समीक्षाएं, आलोचनात्मक लेख और समसामयिक विषयों पर आलेख और टिप्पणियां विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कविताएं प्रभात खबर, समकालीन कविता और संप्रति पथ में प्रकाशित तथा आकाशवाणी दिल्ली, रेडियो जापान और दूरदर्शन पटना से प्रसारित। सांस्कृतिक रिपोर्ट लेखन में विशेष रूचि, एक पुस्तक का प्रकाशन संभावित। लंबे समय तक जन संस्कृति मंच, बिहार के सचिव की जिम्मेदारी निभायी। दूरदर्श...