संतोष पटेल का आलेख 'भिखारी ठाकुर का नाटक गंगा स्नान'
कल शरद पूर्णिमा थी। गुरुनानक जी के अवतरण का दिन। इस दिन समूचे उत्तर भारत में नदियों में सामूहिक स्नान की परम्परा रही है। देश में तमाम नदियां हैं लेकिन गंगा का भारतीय लोक परम्परा में खासा महत्त्व है ऐसे में नदी स्नान को आमतौर पर गंगा स्नान भी कहा जाता है। भिखारी ठाकुर का एक नाटक ही 'गंगा स्नान' नाम से है। भिखारी ठाकुर ने अपने नाटकों में उन रूढ़ियों पर कड़ा प्रहार किया है जिसने सामाजिक समरसता की राह में पग पग पर बाधाएं खड़ी की हैं। गंगा की जो दुर्दशा हमने कर डाली है कि वह नहाने की तो बात ही छोड़िए छूने लायक नहीं रह गई है। कवि संतोष पटेल ने भिखारी ठाकुर के नाटक 'गंगा स्नान' के बहाने कुछ महत्त्वपूर्ण बातें की हैं। आइए आज पहली बार पर हम पढ़ते हैं संतोष पटेल का आलेख 'भिखारी ठाकुर का नाटक गंगा स्नान'। 'भिखारी ठाकुर का नाटक गंगा स्नान' संतोष पटेल भिखारी ठाकुर के लिखे नाटक 'गंगा असनान' को आज खूब तन्मयता से पढ़ा। यह नाटक उनकी रचनावली में दर्ज है। इस नाटक के पढ़ने के उपरांत साहित्य अकादमी से प्रकाशित डॉ. तैयब हुसैन पीड़ित की पुस्तक 'भिखारी ठाकुर'...