संदेश

व्लदीमिर मयकोवस्की लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

व्लदीमिर मयकोवस्की की कविता 'मेरुदण्ड बांसुरी', मूल रूसी से अनुवाद : वरयाम सिंह

चित्र
VLADIMIROVICH  MAYAKOVSKY (1893 - 1930) व्लदीमि र मयकोव्स्की (1893-1930) बीसवी शताब्दी के विश्व के महानतम कवियों में से एक हैं। कवि होने के साथ-साथ वे नाटककार , पटकथा लेखक , फ़िल्म निर्देशक , अभिनेता , कलाकार भी थे। मयकोव्स्की ने विवाह तो नहीं किया लेकिन उनके विवाहेत्तर सम्बन्ध रहे। ' मेरुदण्ड बाँसुरी ' मयकोव्स्की की कविता का मूल रूसी से हिन्दी अनुवाद है जिसे प्रख्यात अनुवादक वरयाम सिंह ने किया है।  आइए आज पहली बार पर हम पढ़ते हैं व्लदीमिर मयकोव्स्की की कविता ' मेरुदण्ड बाँसुरी ' । मेरुदण्ड बाँसुरी व्लदीमिर मयकोवस्की की कविता     मूल रूसी से अनुवाद : वरयाम सिंह ( प्राक्कथन) कविताओं से भरी खोपड़ी जाम की तरह उठाता हूँ मैं तुम सबकी सेहत के लिए जो मुझे पसन्द रहे और आज भी हैं जिन्हें अपने हृदय की गुफ़ाओं में देव प्रतिमाओं की तरह सजाए रखा है मैंने। अक्सर सोचता हूँ मैं — अच्छा नहीं होगा क्‍या अपने अन्त में लगाना गोलियों का पूर्ण विराम। कुछ भी हो आज दे रहा हूँ मैं अपने संगीत का कार्यक्रम आख़िरी बार। इकट्ठी क...