संदेश

प्रदीप्त प्रीत लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रदीप्त प्रीत की रपट 'रचनाकार होने का निर्धारण लेखन ही करेगा'

चित्र
  विमल कुमार  इलाहाबाद एक अरसे से साहित्य का एक प्रमुख केंद्र रहा है। आज भी यहां तरह-तरह के आयोजन अक्सर ही होते रहते हैं जिनमें देश के महत्वपूर्ण रचनाकार शिरकत करते रहते हैं। एक कार्यक्रम के आयोजन के सिलसिले में वरिष्ठ कवि और 'स्त्री लेखा' पत्रिका के सम्पादक विमल कुमार हाल ही में इलाहाबाद आए हुए थे। इसी क्रम में जनवादी लेखक संघ की इलाहाबाद इकाई की तरफ से उनके काव्य पाठ का आयोजन 'घर गोष्ठी शृंखला' के अंतर्गत किया गया। इस गोष्ठी की एक रपट युवा कवि प्रदीप प्रीत ने पहली बार को उपलब्ध कराया है। आइए आज पहली बार पर हम पढ़ते हैं इस गोष्ठी की रपट 'रचनाकार होने का निर्धारण लेखन ही करेगा'। स्त्री विषयक कविताओं का पाठ 'रचनाकार होने का निर्धारण लेखन ही करेगा' रिपोर्ट : प्रदीप्त प्रीत ‘स्त्री लेखा’ के संपादक, हिंदी के सुपरिचित कवि-कथाकार विमल कुमार सत्रह से उन्नीस मार्च 2026 तक इलाहाबाद में थे। अपनी तमाम व्यस्तताओं के बावजूद उन्होंने जनवादी लेखक संघ, इलाहाबाद द्वारा उनके कविता पाठ एवं संवाद के अनुरोध को सहज ही स्वीकार कर लिया था जिसका आयोजन उन्नीस मार्च 2026 को शाम पा...

प्रदीप्त प्रीत की कविताएं

चित्र
प्रदीप्त प्रीत  विधाओं में परस्पर आवाजाही की एक अलग परम्परा रही है। दो अलग अलग विधाओं में काम करते हुए उसे साध लेना आसान काम नहीं होता। लेकिन प्रदीप्त प्रीत ने अपनी कविताओं में यह सम्भव कर दिखाया है। प्रदीप्त रंगमंच से जुड़े हुए हैं। मूलतः कवि हैं। इसलिए उनकी कविताओं में संवादात्मक अभिव्यक्ति प्रायः दिखाई पड़ती है। यह कवि का हुनर है कि संवाद को कविता का अभिन्न अंग बना देता है। कवि अपनी बात को पुरजोर तरीके से कहने के लिए व्यंग्य का सहारा लेता है। यह व्यंग्य कल्पित नहीं बल्कि हमारे समाज में प्रचलित वह कुरीति है जिससे ऊपर से नीचे तक सब परिचित हैं लेकिन उसके बारे में कोई बात नहीं करना चाहता। आज भले ही हम स्वयं को विश्व गुरु कह कर अपनी पीठ खुद ठोक लें लेकिन ज्ञान की बात जब भी आती है वैश्विक स्तर से हमारे शैक्षणिक प्रतिष्ठान कोसों दूर रहते हैं। यह बात सुनने में भले ही तल्ख लगे लेकिन यह हकीकत है कि हमारे यहां जो शोध होते हैं उसमें मौलिकता के नाम पर कुछ होता ही नहीं। मौलिकता के अभाव में ये शोध कुछ भी नया जोड़ पाने में नाकामयाब रहते हैं। हाल ही में  सिंगापुर के सुप्रीम कोर्ट  ने स...