रश्मि भारद्वाज की कविताएँ
रश्मि भारद्वाज जन्मस्थान - मुजफ्फरपुर , बिहार शिक्षा - अँग्रेजी साहित्य से एम.फिल पत्रकारिता में डिप्लोमा वर्तमान में पी-एच.डी. शोध (अँग्रेजी साहित्य) दैनिक जागरण , आज आदि प्रमुख समाचार पत्रों में रिपोर्टर और सब-एडिटर के तौर पर कार्य का चार वर्षों का अनुभव , वर्तमान में अध्यापन और स्वतंत्र लेखन। (उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा अधीनस्थ विश्वेश्वरया कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत) अनेक पत्र – पत्रिकाओं में विविध विषयों पर आलेख एवं कविताएँ प्रकाशित। मुजफ्फरपुर दूरदर्शन से जुड़ाव। बोधि प्रकाशन , जयपुर द्वारा प्रकाशित और वरिष्ठ कवि विजेंद्र द्वारा संपादित 100 कवियों के संकलन “ शतदल” में रचनाएँ चयनित। हिन्दी युग्म द्वारा प्रकाशित “तुहिन” में कुछ कविताएँ प्रकाशित कविता के लिए मुख्य रूप से एक दृष्टि की जरूरत होती है. शायद इसी के मद्देनजर कभी रसूल हमजातोव ने कहा था कि ' यह मत कहो कि मुझे विषय दो, यह कहो कि मुझे आँखें दो.' यह हिंदी कविता का सौभाग्य है कि उसकी नयी पीढ़ी में यह दृष्टि है. युवा ...