विश्व के कुछ महत्त्वपूर्ण कवियों की कविताएँ। हिन्दी अनुवाद - पंखुरी सिन्हा
 
    कविता जीवन की प्रतीक होती है। वह जीवन की संवेदनाओं और जीवनानुभवों से गहरे तौर पर जुड़ी होती है। यह नाउम्मीदी में उम्मीद रोपती है। यह निराशा को आशा में तब्दील करती है। बुल्गारियाई कवि ईवान हृसटोव अपनी कविता 'बेलग्रेड में निकोला टेसला म्यूजियम के सम्मुख' उचित ही लिखते हैं :  'और क्योंकि कविता/ एकमात्र वह ताकत/ वह ऊर्जा है/  जो बदलती है विफलता को सफ़लता में/ मैं तुम्हें देता हूँ कविता का/ यह टावर, यह बुर्ज'। विश्व के कुछ महत्त्वपूर्ण कवियों की कविताओं का खूबसूरत अनुवाद किया है हिन्दी की चर्चित कवयित्री पंखुरी सिन्हा ने। आज पहली बार पर प्रस्तुत है विश्व के कुछ महत्त्वपूर्ण कवियों की कविताएँ।     जूरी  तालवेत   मूल  कविता  - जूरी  तालवेत       चर्चित  ऐस्तोनियन  कवि , तारतू  के  एक  प्रतिष्ठित  शिक्षण  संस्थान   में  लम्बे  समय  तक  प्राध्यापन।   अनेक   पुस्तकें , अनेक   भाषाओँ  में  अनूदित।           अनुवाद - पंखुरी  सिन्हा           पुल  और  सड़क        गाड़ियां  दौड़ती  हैं    पुल  के  ऊपर  से    एक  ...