प्रतुल जोशी का यह आलेख 'लूकरगंज में लेखकों के साथ बचपन की स्मृतियां'
 
        प्रतुल जोशी         इलाहाबाद कभी हिन्दी  साहित्य की राजधानी हुआ करता था। एक से बढ़ कर एक नामचीन रचनाकार इलाहाबाद  में ही रहते थे। सुमित्रा नंदन पंत, सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला, महादेवी  वर्मा, भैरव प्रसाद गुप्त, उपेन्द्र नाथ अश्क, नरेश मेहता, विजयदेवनारायण  साही, प्रकाश चंद्र गुप्ता, अमरकांत, शेखर जोशी, ज्ञानरंजन, दूधनाथ सिंह,  रवीन्द्र कालिया जैसे प्रख्यात रचनाकारों से इलाहाबाद रोशन हुआ करता था। उस  दौर को याद करते हुए प्रतुल जोशी ने एक आलेख लिखा है ' लूकरगंज में लेखकों के साथ बचपन की स्मृतियां'। आइए आज पहली बार पर पढ़ते हैं प्रतुल जोशी का यह आलेख।         दूसरों की कहानियाँ लिखने वाले लेखकों को यह ज्ञात नहीं होता कि कोई उनकी भी कहानी लिख रहा है‘‘     अज्ञात       लूकरगंज में लेखकों के साथ बचपन की स्मृतियां     प्रतुल जोशी       इलाहाबाद  छोड़े पूरे बत्तीस बरस बीत गए। बत्तीस वर्ष पूर्व आकाशवाणी की नौकरी के चलते इलाहाबाद छोड़ दिया था। लेकिन पिता जी, माता जी इलाहाबाद में  ही रहते थे। इसलिए बीच-बीच में इलाहाबाद आना-जाना लगातार बना...
 
