सपना सिंह की कहानी ‘जायेगी कहाँ ....?’

सपना सिंह परिचय जन्म तिथि - 21 जून 1969 , गोरखपुर , उत्तर प्रदेश शिक्षा - एम.ए. (इतिहास , हिन्दी) , बी.एड. प्रकाशित कृतियॉँ - धर्मयुग , साप्ताहिक हिन्दुस्तान के किशोर कालमों से लेखन की शुरूआत , पहली कहानी 1993 के सिम्बर हंस में प्रकाशित ... लम्बे गैप के बाद पुनः लेखन की शुरूआत , अब तक - 'हंस', 'कथादेश' , 'परिकथा' , 'कथाक्रम', 'सखी जागरण' , 'समर लोक' इत्यादि पत्रिकाओं में दर्जन भर से अधिक कहानियॉँ प्रकाशित। ज्योतिपर्व ’ प्रकाशन से उपन्यास ’ तपते जेठ में गुलमोहर जैसा ’ सद्यः प्रकाशित । आज इक्कीसवीं सदी में जाने के बाद भी स्त्रियों के प्रति पुरुष मानसिकता में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है। स्त्रियों के प्रति हिंसा और दुर्व्यवहार में कहीं कोई कमी नहीं आयी है। अखबारों के पन्ने रोजाना इन दुर्व्यवहारों से भरे रहते हैं। स्त्री जैसे सह्त्राब्दियों से दोयम जीवन जीने के लिए अभिशप्त है। सपना सिंह ने अपनी कहानी ‘जायेगी कहाँ....?’ में इन्हीं अनुभूतियों को उकेरने की सफल कोशिश की है। ...